मोहाली के निजी स्कूल को मिली धमकी भरी ई-मेल

मोहाली, 22 सितंबर (भूपिंदर)- मोहाली के फेज-3बी2 में एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिली है। पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है और बच्चों को स्कूल से छुट्टी कर दी गई है।

बता दें कि पहले भी स्कूलों को कई बार धमकी भरी ई-मेल आ चुकी हैं, जिससे लोगों और बच्चों के अभिभावकों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

#मोहाली के निजी स्कूल को मिली धमकी भरी ई-मेल