एशियाई खेल: सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 60 किलोग्राम वर्ग में जीता कांस्य पदक
नागोया, 21 सितंबर- जापान के नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में आज भारत की सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइनल में सिंगापुर की हुई हून टेओ से हारने के बाद महिलाओं के ट्रेडिशनल MMA 60 किलोग्राम वर्ग में उन्हें कांस्य पदक मिला। एशियाई खेलों में भारत के लिए यह चौथा पदक है।
मुकाबले के बाद सुचिका इस फैसले से नाखुश दिखाई दीं। उन्होंने रेफरी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और मैट पर बैठकर बेहद भावुक हो गईं। सुचिका को लगा कि उन्होंने फाइनल में पहुंचने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन जजों ने उन्हें दूसरे स्थान पर रखा। इसके बावजूद सुचिका ने महिलाओं के 60 किलोग्राम MMA इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
#एशियाई खेल: सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 60 किलोग्राम वर्ग में जीता कांस्य पदक

