चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग शुरू होते ही हंगामा


चंडीगढ़ , 22 सितंबर - चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग शुरू होते ही हंगामा हो गया, BJP पार्षद गुरबख्श रावत ने AAP पार्षद योगेश ढींगरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की मांग की। जिसका योगेश ढींगरा ने विरोध किया और कहा कि हमने DGP को फैक्ट्स के आधार पर पेन ड्राइव दी है। जिसके बाद कांग्रेस पार्षद प्रेम लता, BJP पार्षद गुरबख्श रावत और AAP पार्षद योगेश ढींगरा के बीच तीखी बहस हुई।

#चंडीगढ़ नगर निगम