राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग
नई दिल्ली, 22 सितंबर - राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में एक सीट पर उपचुनाव भी होगा। इसके लिए भी इसी दिन वोट डाले जाएंगे। यूपी में इन 10 सीटों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर को होगी। स्क्रूटनी का काम अगले दिन यानी 7 अक्टूर को होगा। नामांकन वापस लेने की तारीख 9 अक्टूबर होगी। 16 अक्टूबर को वोटिंग के बाद काउंटिंग भी होगी।
#राज्यसभा चुनाव

