चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग में हंगामा, मेयर धरने पर
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (संदीप) - चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की मीटिंग शुरू होते ही हाउस में हंगामा हो गया। कांग्रेस पार्षदों ने एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा लोगों के घर गिराए जाने का मुद्दा उठाया। हंगामे के बीच मेयर सौरभ जोशी खुद धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई नहीं रोकी जाती, वे नहीं उठेंगे।
सेक्टर 45 में मेयर सौरभ जोशी की लीडरशिप में सभी पार्टियों के पार्षदों के विरोध के बाद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। इससे पहले पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहा कि पहले मेरी बात सुनी जाए। मेरे इलाके में घर गिराए जा रहे हैं। लोग दुखी हैं। इस मामले में पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए। बताइए, आप लोगों के साथ हैं या नहीं?
इसके बाद उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए पूछा कि उन्हें घरों पर कब्जे क्यों नहीं दिखते। मेयर सौरभ जोशी ने जवाब दिया कि हम सभी लोगों के साथ खड़े हैं। इसके लिए एक ऑल पार्टी कमेटी बनाई गई है।

