जय मीणा ने एशियाई खेलों में भारत का सॉफ्ट टेनिस में पहला पदक पक्का किया

 

नई दिल्ली, 23 सितंबर - भारत के जय मीणा ने एशियाई खेलों में बुधवार को पुरुषों की एकल सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में फिलीपींस के शेरविन नुगिट को सात गेम के रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और इस तरह से पदक पक्का करके इतिहास रच दिया।

एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में भारत का यह पहला पदक है।

अपने तीसरे एशियाई खेलों में खेलते हुए मीणा ने नुगिट पर 4-3 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

#जय मीणा