एसआईआर नोटिस: दिल्ली में घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, खुद ले रहे दस्तावेज

नई दिल्ली, 22 सितंबर - राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस पाने वाले मतदाताओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। नई दिल्ली जिले के कई हिस्सों में बूथ-लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर दस्तावेज एकत्र करने का काम शुरू कर दिया है, जिससे मतदाताओं को चुनाव कार्यालय के चक्कर काटने की परेशानी से मुक्ति मिल रही है।
 
बीएलओ न केवल नोटिस पहुंचा रहे हैं, बल्कि मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देकर कई मामलों में खुद ही कागजात एकत्र कर संबंधित चुनाव कार्यालय में जमा करा रहे हैं।

#एसआईआर
# दिल्ली