सिक्किम के रिंबी गांव में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, कई घर और सरकारी क्वार्टर मलबे में समाए


 रिंबी, 25 सितंबर - सिक्किम के पश्चिमी जिले के रिंबी गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात बड़ा भूस्खलन हुआ। युक्सोम-ताशीडिंग विधानसभा क्षेत्र में हुए इस भूस्खलन की चपेट में कई घर, सरकारी क्वार्टर और अन्य संपत्तियां आ गईं और बह गईं। घटना से इलाके में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

#सिक्किम