आज से दो दिन के लिए सिक्किम जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली, 27 अप्रैल- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के लिए सिक्किम जाएंगे। वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे। यहां वे 4000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी करेंगे।
मोदी सोमवार दोपहर 3 बजे सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचेंगे। वे लिबिंग हेलीपैड से गवर्नर हाउस लोक भवन तक रोड शो करेंगे। सिक्किम को राज्य बने 50 साल 16 मई, 2025 को पूरे हुए थे। उस समय प्रधानमंत्री वर्चुअली 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे। साल भर चलने वाला यह समारोह मंगलवार को खत्म होगा।
#आज से दो दिन के लिए सिक्किम जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

