सिक्किम सुरंग हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद
गंगटोक, 22 जुलाई - सिक्किम में जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे 25 मजदूरों में से 20 के शव मंगलवार देर रात बरामद कर लिए गए। बचाव दल देर रात तक बाकी पांच मजदूरों तक नहीं पहुंच सका। मजदूर सुरंग के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए थे।
बचाव टीमें पिछले 24 घंटे से लगातार राहत अभियान चला रही थीं, लेकिन सुरंग में भरी मीथेन गैस के कारण कई बचावकर्मी बेहोश हो गए, जिससे अभियान में काफी मुश्किलें आईं।
यह हादसा नामची जिले के समरदुंग-झोलुंगे क्षेत्र में निर्माणाधीन तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना की अदित-3 सुरंग में हुआ। इस सुरंग का निर्माण पटेल इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
#सिक्किम सुरंग हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद

