सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस का  तुरंत एक्शन , दो लोग गिरफ्तार


जालंधर:, 25 सितंबर - श्रीमती माधवी शर्मा, PPS ADCP-2, जालंधर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक हथियारों से फायरिंग करते दिख रहे हैं। यह मामला कल ही पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 के नोटिस में आया था, जिस पर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने तुरंत एक्शन लिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

# सोशल मीडिया