भाजपा कार्यकर्ताओं की कार हादसे का शिकार, एक की मौत-5 घायल
मानसा, 23 सितंबर (बलविंदर सिंह धालीवाल) - भारतीय जनता पार्टी की ‘नशा छोड़ो संकल्प यात्रा’ के तहत झुनीर में हुए कार्यक्रम के बाद मानसा की ओर आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की स्विफ्ट कार कोटधरमू के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में अर्शदीप सिंह (27) निवासी रमदित्तेवाला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिविल अस्पताल मानसा में प्राथमिक उपचार देने के बाद एक व्यक्ति को डी.एम.सी. लुधियाना और 4 युवकों को एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया है। बता दें कि यह यात्रा झुनीर से मानसा की ओर आनी थी, लेकिन हादसा होने के बाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया।
#भाजपा कार्यकर्ताओं की कार हादसे का शिकार
# एक की मौत-5 घायल

