Asian Games 2026 : बरानिका इलांगोवन का ऐतिहासिक कांस्य
आइची नागोया, 25 सितंबर - बरानिका इलांगोवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिला दिया है। यह पहली बार है जब एशियन गेम्स में पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारत को पदक मिला है। इस तरह बरानिका ने इतिहास रच दिया है। बरानिका की इस उपलब्धि ने नागोया में भारत के एथलेटिक्स अभियान में एक और यादगार अध्याय जोड़ा। बरानिका ने 4.15 मीटर का सफल प्रयास किया। कजाखस्तान की पोलिना इवानोवा ने भी 4.15 मीटर का सफल प्रयास किया। इसके बाद इन दोनों को संयुक्त रूप से कांस्य पदक देने का फैसला किया गया। एक अन्य भारतीय सिंधूश्री गणेशा एक भी सफल प्रयास नहीं ले सकीं और पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।
#Asian Games 2026
# बरानिका इलांगोवन
# कांस्य

