LPU प्रदर्शन - पूरे मामले की जांच के लिए बनाई जाएगी SIT - DIG सिंगला

फगवाड़ा (कपूरथला), 27 सितंबर (अशोक कुमार वालिया)- LPU में एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की खबर वायरल होने के बाद तनाव पैदा हो गया और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक धरना जारी था।

मौके पर पहुंचे DIG जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में FIR दर्ज की जा रही है और छात्रों के नेताओं से बातचीत हुई है। FIR उन्हें सौंपने के बाद वे धरना समाप्त कर देंगे।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच के लिए SIT गठित की जाएगी और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि छात्रों की अन्य मांगें भी हैं, जैसे लड़कियों के हॉस्टल में केवल महिला स्टाफ की तैनाती की जाए। इस मामले को लेकर भी पूरी बातचीत की जाएगी।

#LPU प्रदर्शन - पूरे मामले की जांच के लिए बनाई जाएगी SIT - DIG सिंगला