जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा: पहाड़ी से टकराई बस, 1 महिला की मौत, 37 घायल

श्रीनगर, 3 अक्टूबर - जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर रामबन जिले के मारोग इलाके के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही पश्चिम बंगाल रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सीधी पहाड़ी से जा टकराई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 37 अन्य यात्री घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

#Ramban
# Bus Accident
# Jammu Srinagar Highway
# Crash