जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू, 29 सितंबर - जम्मू के कठुआ जिले में सीआईएसएफ कर्मियों के बीच हुई फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई। इसमें एक असिस्टेंट कमांडेंट और एक इंस्पेक्टर शामिल है। घटना बसोली के माशका इलाके में सेवा पावर प्रोजेक्ट में सीआईएसएफ कैंप की है। आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की है।
घटना जम्मू के कठुआ जिले के बिलावर इलाके के मशका क्षेत्र की है। सूत्रों के मुताबिक मस्का क्षेत्र में बने सेवा पावर प्रोजेक्ट में तैनात सीआईएसएफ के जवानों के बीच कहासुनी ने खूनी रंग ले लिया। एबीपी न्यूज़ को मिला प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ जवानों के बीच कहासुनी कर बाद हाथापाई हुई, जिसके बाद कैंप में गोलीबारी हुई।

