हवा में सवा घंटे अटकी जान: दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट की लैंडिंग टली
नई दिल्ली, 29 सितंबर - दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 864 को खराब मौसम और टर्बुलेंस के कारण मुंबई में लैंड नहीं कराया जा सका। विमान को शाम करीब 5:45 बजे मुंबई पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते निर्धारित समय पर लैंडिंग नहीं हो पाई।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई में विमान को उतारने की कोशिश की गई, लेकिन खराब मौसम और हवा में तेज हलचल (टर्बुलेंस) के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद फ्लाइट करीब सवा घंटे तक हवा में रही।
#दिल्ली
# मुंबई

