सितंबर की ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री रहा
नई दिल्ली, 27 सितंबर - राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम ने रिकॉर्ड बना दिया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह 2001 के बाद सितंबर महीने में दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है। रविवार शाम को भी हल्की बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को दिल्ली में बारिश के तीन से चार दौर चले। पूरे दिन 30 से 50 किलोमीटर तक हवाएं चलती रहीं। इस दौरान सफदरजंग में 4.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके असर से रविवार को भोर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#सितंबर
# ठंड
# दिल्ली

