ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी ने खोला मोर्चा: गद्दार बताते हुए आंदोलन की धमकी दी
नई दिल्ली, 24 सितंबर - दिल्ली एनएम सेंटर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार को 'सबसे बड़ा गद्दार' बताया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देने की मांग की है। दीपके ने आगे कहा है कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 'जंतर मंतर 2.0' निश्चित रूप से होगा।
अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी कि यदि ज्ञानेश कुमार ने निर्धारित समय में इस्तीफा नहीं दिया, तो देश भर में उनके खिलाफ व्यापक प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का पूरा लोकतंत्र ही बदल दिया गया है। दीपके ने दावा किया कि महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में 47 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

