गणेश विसर्जन की तैयारी शुरू
अम्बाला14 सितंबर से शुरू हुए गणेश उत्सव में अब गणेश विसर्जन की तैयारी शुरू हो गई है,जिन लोगों ने भी गणेश जी को घर में विराजमान किया था अब वह सभी विसर्जन की तैयारी में जुट गए हैं ! कल 25 सितंबर को गणेश जी को विसर्जन किया जाएगा इसको लेकर अंबाला के प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में भी इसकी तैयारी शुरू हो गई है ! मंदिर के पुजारी पंडित बुद्धि बल्लभ शास्त्री ने बताया कि जिस तरह से शुभ मुहूर्त में गणेश जी को रखा गया था उसी तरह शुभ मुहूर्त में इनका विसर्जन किया जाएगा !
#गणेश विसर्जन

