Puri Weather Alert: समुद्र में ऊंची लहरों का खतरा, बीच पर Red Flag, नहाने पर लगी रोक

ओडिशा, 24 सितंबर - पुरी में भारी बारिश और समुद्र में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए पुरी में समुद्र तट पर Red Flag लगा दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है। फायर सर्विस डिपार्टमेंट के असिस्टेंट स्टेशन ऑफिसर अनंत प्रसाद बिस्वाल के अनुसार Deep Depression के कारण पुरी को Red Zone घोषित किया गया है। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बने रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि लोगों को समुद्र के खतरे के प्रति जागरूक करने के लिए Odisha Fire Service के 98 Lifeguards तैनात किए गए हैं। लाइफगार्ड लगातार Loudspeaker के जरिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दे रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और मौजूदा हालात खतरनाक हैं। 

#WATCH पुरी, ओडिशा: फायर सर्विस डिपार्टमेंट के असिस्टेंट स्टेशन ऑफिसर अनंत प्रसाद बिस्वाल ने कहा, "डीप डिप्रेशन के कारण पुरी को 'रेड ज़ोन' घोषित किया गया है। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहने की उम्मीद है... हमने लोगों को जागरूक करने के लिए ओडिशा फायर सर्विस के 98 लाइफगार्ड… https://t.co/JLP5wBqGDp pic.twitter.com/3ERErkGiUi

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026

 

मौसम की स्थिति और बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने समुद्र में नहाने पर आधिकारिक रूप से रोक लगा दी है। सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से Lifeguards, ATV Bikes और Megaphones उपलब्ध कराए गए हैं। फायर सर्विस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे अगले दो दिनों तक समुद्र में न उतरें और प्रशासन की सभी सुरक्षा हिदायतों का पालन करें।

#Odisha
# Sea
# danger
# beach
# red flag