भाजपा ने बदला संगठन का ढांचा: कई राज्यों में नए महासचिव और संयुक्त महासचिव नियुक्त
नई दिल्ली, 24 सितंबर - भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 24 सितंबर 2026 को संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की। इनमें राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव से लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी स्तर के पद शामिल हैं। नियुक्तियों के जरिए कई राज्यों में संगठन की जिम्मेदारियां अलग-अलग नेताओं को सौंपी गई हैं। इससे पहले कल भाजपा ने सभी प्रदेशों के प्रभारी और सह-प्रभारी की सूची जारी की थी। इस सूची में स्मृति ईरानी, सुनील बंसल और अमिल मालवीय का भी नाम था।
नई नियुक्तियों के जरिए अलग-अलग राज्यों के संगठन में जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से जुड़ी जिम्मेदारियां शामिल हैं।

