हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की तूलाई का काम शुरू
अम्बाला , 24 सितंबर - किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है हरियाणा सरकार के आदेश अनुसार आज से हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की तूलाई का काम शुरू हो जाएगा और कल से ऑनलाइन गेट पास कटने शुरू हो जाएंगे । वहीं किसानों की धान की फसल की खरीद को लेकर मंडी में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है।
किसान बड़े दिनों से धान की फसल की सरकारी खरीद का इंतजार कर रहे थे तो अब किसानों का वह इंतजार खत्म होने जा रहा है । बता दें कि सरकार की आदेश अनुसार आज से हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की फसल की तूलाई शुरू हो जाएगी और कल से ऑनलाइन गेट पास कटने शुरू हो जाएंगे जो किसानों के लिए बड़ी राहत की बात है । जब इस बारे में मंडी सचिव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश अनुसार आज से अंबाला कैंट की अनाज मंडी में धान की फसल की तूलाई शुरू कर दी जाएगी और कल से ऑनलाइन गेट पास कटने शुरू हो जाएंगे । वहीं उन्होंने बताया कि किसानों के लिए मंडी में हर सुविधा उपलब्ध कराई गई है और धान की फसल की खरीद के लिए पहले से ही तैयारियां पूरी हो चुकी है । वहीं उन्होंने कहा कि आढतियों को भी आदेश दे दिए गए हैं कि वह अपने पास पर्याप्त मात्रा में तिरपालें और पॉलिथीन मौजूद रखें । वही जब उनसे बात की गई कि गेहूं की फसल भी अभी तक मंडी में पड़ी है तो उसके बारे में उन्होंने कहा कि एक लाख की किवंटल जो गेहूं पड़ी है उसको भी जल्दी ही उठा लिया जाएगा ।

