डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के विरोध में दलित समुदाय द्वारा 9 सितंबर को लुधियाना बंद की कॉल
लुधियाना, 8 सितंबर (रुपेश कुमार)- लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के विरोध में दलित समुदाय द्वारा 9 सितंबर को लुधियाना बंद की कॉल दी गई है। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट दी जाएगी।
विभिन्न संगठनों द्वारा इस मामले को लेकर अपना रोष व्यक्त किया जा रहा है, जिनके द्वारा घटना के बाद रोष प्रदर्शन भी किया गया।
#डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के विरोध में दलित समुदाय द्वारा 9 सितंबर को लुधियाना बंद की कॉल

