फिरोजपुर छावनी में 2 साल के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोंचा
फिरोजपुर, 8 सितंबर (राकेश चावला)- फिरोजपुर छावनी क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 2 साल के एक मासूम बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर उसे बुरी तरह नोंच-नोंचकर घायल कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे तुरंत फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों को काबू करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। यदि कभी-कभार प्रशासन कॉलोनी-मोहल्लों में कुत्तों को पकड़ने की कोशिश करता भी है तो कुछ कथित डॉग लवर्स और प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण कार्रवाई को रोक दिया जाता है।

