इंडिगो: मुंबई में नहीं उतर सका विमान; कई घंटों से सूरत में ही फंसे यात्री

नई दिल्ली, 29 सितंबर - दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 864 खराब मौसम और टर्बुलेंस के कारण मुंबई में निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सकी। विमान को शाम करीब 5:45 बजे मुंबई पहुंचना था, लेकिन मौसम की स्थिति खराब होने के चलते लैंडिंग में देरी हुई।

जानकारी के मुताबिक, पायलट ने मुंबई एयरपोर्ट पर विमान उतारने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद विमान करीब सवा घंटे तक हवा में रहा। स्थिति को देखते हुए फ्लाइट को मुंबई के बजाय सूरत एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया, जहां विमान को उतारा गया।

#इंडिगो
# मुंबई