बॉलीवुड पर इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी


मुंबई  , 28 सितंबर मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के मामले में बॉलीवुड से जुड़ी कई नामी हस्तियों और प्रोडक्शन हाउसों के करीब 12 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। कार्रवाई के दायरे में एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह, फिल्म निर्माता वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े परिसर शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विभाग को फिल्मों की शूटिंग, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन के नाम पर विदेशों में बड़ी रकम भेजे जाने के इनपुट मिले थे, जिसके बाद टैक्स हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका में यह तलाशी कार्रवाई की जा रही है।

#बॉलीवुड पर इनकम टैक्स