मंगलुरु में कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, एक ब्रेन-डेड; 5 घायल

मंगलुरु (कर्नाटक), 26 सितंबर- मंगलुरु के सभा भवन में पदाधिकारियों के कार्यक्रम के दौरान एक सहारा देने वाली दीवार गिरने से एक व्यक्ति 'ब्रेन-डेड' (दिमाग द्वारा काम करना बंद कर देना) हो गया है और पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।

भीड़ अधिक होने के कारण गलियारे में खड़े छात्र कमजोर दीवार के सहारे खड़े हो गए, जिससे दीवार गिर गई और छात्र नीचे गिर गए। सिटी पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी का कहना है कि घायल हुए पांचों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

#मंगलुरु में कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा
# एक ब्रेन-डेड; 5 घायल