गुरुग्राम : कार रोककर बदमाशों ने तोड़ा शीशा 

गुरुग्राम, 24 सितंबर - गुरुग्राम स्थित न्यू कॉलोनी मोड के पास कार को रुकवाकर स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने पीड़ित से खिड़की खुलवानी चाही। पीड़ित ने खिड़की नहीं खोली तो आरोपियों ने कार का शीशा तोड़ दिया। पीड़ित जान बचाने के लिए वहां से भागा और अपने दो दोस्तों के साथ पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि न्यू कॉलोनी थाना के बाहर भी पीड़ित व उसके दोस्तों पर आरोपियों ने हमला कर कर घायल कर दिया। 

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम न्यू कॉलोनी थाना में चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों को पुलिस ने रात को ही एक ओयो होटल से काबू किया। उनकी स्कॉर्पियो कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

#गुरुग्राम