व्हाइट हाउस में जिनपिंग का बड़ा संदेश; ट्रंप बोले- शी से हमारी अच्छी दोस्ती
नई दिल्ली, 24 सितंबर - चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार को व्हाइट हाउस पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी के बीच कुछ ही देर में अहम बातचीत शुरू होने वाली है। यह शी की अमेरिका की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है।
बातचीत से पहले ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शी जिनपिंग के साथ 'बहुत अच्छी दोस्ती' बनाई है। इसके कुछ मिनट बाद उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन दोनों देशों के बीच ज्यादा संतुलित व्यापार संबंध बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
#व्हाइट हाउस

