व्हाइट हाउस ने शुरू किया ‘ट्रंप टीवी’

वॉशिंगटन, 22 सितंबर- अमेरिकी व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी’ की शुरुआत का ऐलान किया। यह डिजिटल नेटवर्क ट्रंप प्रशासन से संबंधित 24 घंटे की सामग्री प्रसारित करेगा। इसकी शुरुआत ट्रंप और अमेरिकी मीडिया के बीच चल रहे विवाद के बीच हुई है।

18 सितंबर को ट्रंप ने व्हाइट हाउस से CNN, MS NOW और Politico पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने इन मीडिया संस्थानों पर “फेक न्यूज” प्रसारित करने का आरोप लगाया था। इसके बाद CNN, MS NOW और Politico ने इस फैसले के खिलाफ अदालत का रुख किया है।

प्रतिबंध के विरोध में अन्य अमेरिकी टीवी नेटवर्कों ने ट्रंप की कुछ लाइव कवरेज रोक दी। इसके अलावा व्हाइट हाउस से जुड़े कुछ कार्यक्रमों की कवरेज में भी बदलाव देखने को मिला। ‘ट्रंप टीवी’ के जरिए प्रशासन से संबंधित घोषणाओं, भाषणों और अन्य सामग्री को सीधे प्रसारित किया जाएगा।

#व्हाइट हाउस ने शुरू किया ‘ट्रंप टीवी’