ट्रंप के खिलाफ उतरी अमेरिकी मीडिया: प्रमुख टीवी चैनलों ने राष्ट्रपति की कवरेज पर लगाई रोक
वाशिंगटन डी.सी., 21 सितंबर - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको को व्हाइट हाउस से प्रतिबंधित किए जाने के बाद देश के प्रमुख टीवी नेटवर्क ने संयुक्त रूप से विरोध जताया है। एबीसी न्यूज, सीबीएस न्यूज, फॉक्स न्यूज मीडिया और एनबीसी न्यूज समेत व्हाइट हाउस टेलीविजन पूल के सदस्यों ने कहा कि किसी सरकार को अपनी रिपोर्टिंग पसंद न आने के कारण किसी समाचार संगठन की पहुंच सीमित नहीं करनी चाहिए।
नेटवर्कों ने संयुक्त बयान में कहा कि जनता को अपनी सरकार के बारे में सटीक और स्वतंत्र जानकारी हासिल करने में महत्वपूर्ण हित है। बयान के मुताबिक, किसी समाचार संगठन की रिपोर्टिंग से असहमति के कारण उसकी पहुंच पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए।

