प्रयागराज में मंडराया बाढ़ का खतरा: माताटीला और मौदहा बांध से छूटा पानी
प्रयागराज, 28 सितंबर - उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के जलस्तर में अचानक तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है जिससे तटीय और निचले इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। बुंदेलखंड क्षेत्र स्थित माताटीला और मौदहा बांध से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण दोनों नदियां उफान पर हैं और इनका जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर का असर संगम क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है जहां गंगा और यमुना का पानी प्रसिद्ध बड़े हनुमान जी (लेटे हनुमान मंदिर) के परिसर और सीढ़ियों के बेहद पास तक पहुंच चुका है।
#Prayagraj
# Ganga Yamuna
# Water Level

