एल.पी.यू. मामला - एस.आई.टी. गठित, गहराई से होगी जांच - डी.जी.पी. गौरव यादव
फगवाड़ा (कपूरथला), 28 सितंबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने एल.पी.यू. पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद छात्रों में गुस्सा है और पुलिस ने छात्रों के साथ बैठकर मामला सुलझाया है। उन्होंने कहा कि एस.आई.टी. गठित की गई है और पूरे मामले की गहराई से जांच होगी। कोई भी कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने सभी से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की।
#एल.पी.यू. मामला - एस.आई.टी. गठित
# गहराई से होगी जांच - डी.जी.पी. गौरव यादव

