लवली यूनिवर्सिटी पहुंचे डी.जी.पी. गौरव यादव

फगवाड़ा (कपूरथला), 28 सितंबर - लवली यूनिवर्सिटी मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने एल.पी.यू. पहुंच गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिसने भी कानून अपने हाथ में लिया, उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी।

इससे पहले आज मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे और साथ ही डी.जी.पी. गौरव यादव को जमीनी स्तर पर जाने और स्थिति का जायजा लेने के निर्देश भी दिए गए थे।

#लवली यूनिवर्सिटी पहुंचे डी.जी.पी. गौरव यादव