लोपोके में शिरोमणि अकाली दल (बादल) की 'पंजाब बचाओ रैली' आज

चोगावां/अमृतसर, 28 सितंबर (गुरविंदर सिंह कलसी) - शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से हलका राजासांसी के कस्बा लोपोके में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जत्थेदार वीर सिंह लोपोके के नेतृत्व में आज 'पंजाब बचाओ रैली' आयोजित की जा रही है। इस रैली को लेकर पिछले कई दिनों से हलके के अकाली कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही थीं, जिन्हें आज अंतिम रूप दे दिया गया है।

इस रैली में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आदि विशेष रूप से पहुंचेंगे। रैली के दौरान पार्टी अध्यक्ष पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, कानून-व्यवस्था और जन मुद्दों पर संबोधित करेंगे।

हलका प्रभारी वीर सिंह लोपोके ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संपर्क किया गया था। आज की इस रैली में हलके के स्थानीय नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में भाग लिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस रैली को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

#लोपोके में शिरोमणि अकाली दल (बादल) की 'पंजाब बचाओ रैली' आज