LPU हिंसा मामला: CBI जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर, बुधवार को होगी सुनवाई
चंडीगढ़, 29 सितंबर (प्रोफेसर अवतार सिंह) -जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में हुई हिंसा अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गई है। घटना की सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) से जांच की मांग को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका को मंगलवार को चीफ जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की बेंच के सामने अर्जेंट सुनवाई के लिए लिस्ट किया गया था, जिस पर कोर्ट बुधवार को सुनवाई के लिए सहमत हो गया है।
#LPU हिंसा मामला

