नहीं रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया, कांगड़ा ने खोया अपना बेबाक सिपाही
*5 बार के विधायक और मंत्री रहे मनकोटिया की अचानक बिगड़ी तबियत
कांगड़ा , 29 सितंबर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अपनी बेबाकी और स्पष्टवादिता के लिए पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से कांगड़ा समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।
मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने लंबे समय तक प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। कांगड़ा के जनहित से जुड़े मुद्दों को उन्होंने मुखरता से उठाया और क्षेत्र की समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा। सैन्य पृष्ठभूमि से आने वाले मनकोटिया अपने बेबाक अंदाज और स्पष्ट विचारों के लिए प्रदेश की राजनीति में अलग पहचान रखते थे।
उनके निधन को कांगड़ा के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
उनके निधन से हिमाचल प्रदेश ने एक ऐसे जनप्रतिनिधि और नेता को खो दिया है, जिसने अपनी स्पष्ट आवाज और जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा अपनी अलग पहचान बनाए रखी।

