पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार के रवैये पर कड़ी नाराज़गी जताई


चंडीगढ़ , 5 अक्टूबर - पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाए से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार के रवैये पर कड़ी नाराज़गी जताई है।मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब के चीफ सेक्रेटरी आज खुद कोर्ट में पेश हुए।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि DA मामले पर सरकार को बार-बार समय दिया गया। सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाने का पूरा अधिकार था, लेकिन उस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हाई कोर्ट ने कड़े लहजे में कहा कि यह जो "लुका-छिपी का खेल" चल रहा है, उसे कोर्ट में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोर्ट ने हाई कोर्ट की रजिस्ट्री को पंजाब सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील की स्टेटस रिपोर्ट कल तक दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही चीफ सेक्रेटरी को कल सुबह 10 बजे फिर से कोर्ट में खुद पेश होने के आदेश जारी किए हैं।

#पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट