दिल्ली पुलिस ने 50 करोड़ की हेरोइन और नशीले पदार्थ किए बरामद

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर- रोहिणी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने हेरोइन की सप्लाई और निर्माण करने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान करीब 50 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।

#दिल्ली पुलिस ने 50 करोड़ की हेरोइन और नशीले पदार्थ किए बरामद