MLA डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड
मोगा, 4 नवंबर- मोगा में आज सुबह करीब 4 बजे एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने आम आदमी पार्टी की पंजाब महिला विंग की प्रेसिडेंट डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा MLA से जुड़े दो ठिकानों पर रेड की। सूत्रों के मुताबिक, GT रोड पर फ्लैट और दुसांझा रोड पर घर में ED की जांच चल रही है। फिलहाल, इस कार्रवाई के कारणों के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। खबर लिखे जाने तक ED की टीम दोनों जगहों पर जांच कर रही थी।
#MLA डॉ. अमनदीप कौर

