भारत ने जीता टॉस

 

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज की शुरुआत भी मिचेल सैंटनर ने टॉस गंवाकर की है। टॉस के दौरान कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। आसमान में थोड़े बादल छाए हुए हैं। अगर बारिश के कारण ओवर कम होते हैं तो स्कोर का पीछा करना बेहतर रहेगा। सीरीज को लेकर सभी उत्साहित हैं और पूरी तरह तैयार हैं। यहां की परिस्थितियां दक्षिण अफ्रीका में मिलने वाली परिस्थितियों से काफी मिलती-जुलती होंगी। अंशुल, आकिब, गुरनूर और अर्शदीप हमारे चार तेज गेंदबाज हैं।' 

#भारत