यूपी: 2027 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव, बोले- इस बार दूसरों को लड़वाऊंगा

वाराणसी, 3 नवंबर - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस बार खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि पार्टी के दूसरे नेताओं को चुनाव लड़वाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि वह शुभ-अशुभ को मानते हैं और इस बार वही करेंगे, जो उनके लिए पहले शुभ रहा है।

उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछली बार वह विधानसभा चुनाव जीते थे, लेकिन पार्टी को 202 विधायकों का आंकड़ा नहीं मिल सका था। इस बार उन्होंने तय किया है कि वह खुद चुनाव लड़ने के बजाय दूसरों को चुनाव लड़वाएंगे।
 

#यूपी