UP में बड़े पैमाने पर तबादले, 15 IAS अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव

लखनऊ, 31 अक्टूबर - उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इनमें पांच अफसरों का तबादला किया गया है, जबकि 10 अधिकारियों के विभागों और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया गया है।

मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग और प्रशासनाधिकरण-1 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. एमकेएस सुंदरम को समन्वय का प्रमुख सचिव बनाया गया है। आलोक कुमार-3 को वित्त और संस्थागत वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अजय चौहान को यूपीसीडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। पंकज यादव को बाह्य सहायतित परियोजना के प्रमुख सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

#UP
# IAS