जालंधर में कारपेंटर के घर पर नशा तस्करों का हमला, घटना CCTV में कैद
जालंधर, 31 अक्टूबर - पंजाब के जालंधर जिले के हल्का करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को घेरकर लूटपाट की और विरोध करने और पुलिस शिकायत दर्ज कराने पर पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया। नशा तस्करों ने 40-50 से ज्यादा युवकों को इकट्ठा कर पीड़ित के घर पर जमकर ईंट-पत्थर और कृपाणों से हमला किया, जिससे घर की छत तक गिर गई। घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है।
#जालंधर

