ऑटो और बोलेरो की टक्कर में ऑटो चालक समेत तीन घायल
कपूरथला, 25 अक्टूबर (अमनजोत सिंह वालिया)- ऑटो और बोलेरो गाड़ी के बीच हुई टक्कर में दो महिलाएं और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नवां पिंड गेट वाला निवासी मनजीत कौर पत्नी शीतल सिंह ने बताया कि वह सुरजीत कौर के साथ ऑटो में सवार होकर अपने रिश्तेदारों के यहां काला संघियां जा रही थीं। जब वे गांव तलवंडी महिमा के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी के साथ उनके ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक रणजीत सिंह और दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी डॉक्टर साहिल गर्ग ने प्राथमिक उपचार के बाद ऑटो चालक रणजीत सिंह को मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया, जबकि दोनों घायल महिलाओं का इलाज जारी है।
इस मामले में थाना सदर के हेड कांस्टेबल अमरीक सिंह ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। थाना सदर पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

