सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

कपूरथला, 18 अक्टूबर (अमनजोत सिंह वालिया)- सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना ढिलवां के एएसआई मनदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा गार्ड हरप्रीत सिंह पुत्र सरदारा सिंह, निवासी गांव बुताला को गांव बूटां के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।

हादसे में घायल हरप्रीत सिंह को इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

#सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत