कैलिफोर्निया में हैलोवीन खरीदारी के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 1 की मौ/त
कैलिफोर्निया, 31 अक्टूबर - अमेरिका में त्यौहारों के माहौल के बीच एक बार फिर गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कैलिफोर्निया के फेयरफील्ड शहर में स्थित 'सोलानो टाउन सेंटर' के स्पिरिट हैलोवीन स्टोर में शुक्रवार देर रात अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इस भीषण हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह वारदात उस समय हुई जब लोग हैलोवीन त्यौहार के लिए कॉस्ट्यूम और सजावटी सामान खरीदने दुकान में मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, घटना में कुल 7 लोगों को गोलियां लगीं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
#कैलिफोर्निया
# हैलोवीन खरीदारी
# अंधाधुंध गोलीबारी
# मौ/त

