जापान के बोनिन द्वीप समूह में 6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती
टोक्यो, 25 अक्टूबर - जापान के सुदूर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित बोनिन द्वीप समूह क्षेत्र में 6.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी टोक्यो से लगभग 1000 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में गहराई पर स्थित था। फिलहाल भूकंप के तुरंत बाद किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या सुनामी की चेतावनी से जुड़ी आपातकालीन सूचना जारी नहीं की गई है।
#जापान
# भूकंप

