दिल्ली में छाने लगी धुंध की चादर: एम्स के आसपास दिखा स्मॉग का असर

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर - देश की राजधानी दिल्ली में मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ ही हवा की गुणवत्ता और दृश्यता पर असर दिखने लगा है। राजधानी के कई इलाकों में सुबह और शाम के समय धुंध व स्मॉग की पतली चादर छाई नजर आ रही है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और सफदरजंग के आसपास के क्षेत्रों में भी स्मॉग का प्रभाव देखा गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, एम्स और उसके आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) फिलहाल 'मध्यम' श्रेणी में बना हुआ है। 

#दिल्ली
# धुंध की चादर
# एम्स
# स्मॉग